विभिन्न क्षेत्रों में सुधार और नवाचार को बढ़ावा देने और इनको व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली मुख्यालय में दिनांक 17 सितंबर, 2026 से 17 अक्टूबर, 2026 तक “रिफॉर्म उत्सव” मनाया जा रहा है। इसी क्रम में, हमारे संस्थान में भी राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के उद्देश्य से हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत दिनांक 23 सितंबर, 2026 को हिंदी टिप्पणी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हिन्दी टिप्पणी, मसौदा लेखन व राजभाषा नियम पर आधारित प्रश्नावली निर्धारित की गई जो कि केंद्र सरकार के प्रत्येक कार्यालय में राजभाषा हिन्दी में कार्य करने के लिए अनिवार्य है। इस प्रतियोगिता में संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।