भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली मुख्यालय में विभिन्न क्षेत्रों में संस्थागत ढांचों में सुधार और नवाचार को बढ़ावा देने और इनको व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिनांक 17 सितंबर, 2026 से 17 अक्टूबर, 2026 तक “रिफॉर्म उत्सव” मनाया जा रहा है। इसी क्रम में, हमारे संस्थान में भी राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के उद्देश्य से हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत दिनांक 28 सितंबर, 2026 को स्टाफ के बच्चों के लिए हिन्दी काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्टाफ के बच्चों के बीच काफी उत्सुकता झलकी एवं सभी ने पूरे उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों द्वारा चयनित कविताएं काफी सरल, सहज एवं मधुर भाव की थी। “ग” क्षेत्र के होते हुए भी हिन्दी के प्रति बच्चों का प्रदर्शन इतना शानदार और बहुत ही लाजवाब था, जिसने कार्यक्रम में उपस्थित स्टाफ को सोचने पर मजबूर कर दिया।