Change Background Color

B B
Change Font Color

F F F
Theme

T T T
Change Font Size

S M L +1
amrit-mahotsav g20
Weather
Date: 05-10-2026 | Rainfall: 0.0 mm | TMax: 34.3 °C | TMin: 23.3 °C | Rh Max: 95.0 % | Rh Min: 54.8 % | Windspeed: 0.74 m/s | Solar: 20.11 MJ/m²
Events Organized

भाकृअनुप - भारतीय जल प्रबंधन संस्थान, भुवनेश्वर, ओड़िशा में हिन्दी पखवाड़ा का भव्य एवं सफलतापूर्वक आयोजन

Description:

भाकृअनुप - भारतीय जल प्रबंधन संस्थान, भुवनेश्वर में दिनांक 14 सितम्बर से 30 सितम्बर, 2026 तक हिन्दी पखवाड़ा का भव्य आयोजन किया गया। इस पखवाड़े के दौरान संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विभिन्न हिन्दी प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । हिन्दी पखवाड़ा के समापन समारोह का आयोजन 30 सितम्बर, 2026 को किया गया । इस अवसर पर संस्थान के कार्यवाहक निदेशक डॉ. रबीन्द्र कुमार पंडा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिन्दी हमारे देश की राजभाषा है, तथा यह सहज, सरल, सरस और मधुर भाषा है । अत: केन्द्र सरकार के कार्यालयों में राजभाषा हिन्दी के प्रयोग एवं प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना, हम सभी का दायित्व है । उन्होंने अपने उद्बोधन में यह भी कहा कि किसी भी राष्ट्र की उन्नति में उसकी अपनी भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है । वर्तमान में नवीन प्रौद्योगिकी के युग में हिन्दी को तकनीकी रूप से और अधिक समृद्ध एवं अद्यतन किए जाने की आवश्यकता है । यदि हम सभी एकजुट होकर नियमित रूप से हिन्दी में पत्राचार तथा फाइलों पर टिप्पणियाँ लिखने का प्रयास करें, तो निश्चित रूप से राजभाषा हिन्दी के कार्यान्वयन एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे । डॉ. ओम प्रकाश वर्मा, प्रधान वैज्ञानिक (सस्य विज्ञान) एवं हिन्दी अधिकारी ने अपने संबोधन में हिन्दी पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का विवरण प्रस्तुत किया तथा संस्थान में राजभाषा हिन्दी के प्रयोग एवं प्रगति से संबंधित जानकारी साझा की गई । इस समारोह के दौरान विभिन्न हिन्दी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए । इस हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह के कार्यक्रम के अंत में श्री कमलेश शर्मा, वरिष्ठ तकनीकी सहायक (हिन्दी अनुवादक) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया ।

↑